हिंदी

Teachers Day Poem in Hindi -शिक्षक दिवस पर कविता

Teachers Day Poem in Hindi 2023: हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। आप भी इस मौके पर कविताओं के जरिए शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। ‘गुरु’ शब्द संस्कृत के दो शब्दों ‘गु’ और ‘रू’ से मिलकर बना है, ‘गु’ का अर्थ होता है अंधेरा या अज्ञानता और ‘रू’ का तात्पर्य है ‘निवारण’ यानी गुरु का अर्थ हुआ एक ऐसा व्यक्ति जो अज्ञानता रूपी अंधकार को जीवन से मिटा दे। गुरु और शिष्य एक दुसरे के पूरक होते हैं। शिष्य को देखकर उसके गुरु की दी हुई शिक्षा का पता लगाया जा सकता है। ऐसे शिक्षक (thank you poems for teachers in hindi) समान गुरू को पाकर हमारा जीवन धन्य हो जाता है।

Teachers Day Poem in Hindi

त्यौहार का नाम Teacher’s Day (शिक्षक दिवस 2023)
कब मानते है 5 सितंबर 2023
कैसे मनाते है अपने शिक्षकों को सम्मान देने के लिए अलग-अलग प्रकार के समारोह का आयोजन किया जाता है
क्यों मनाते है डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर शिक्षकों को सम्मान देने के लिए
कब से मनाया जा रहा है 5 सितंबर 1962 से

गुरु बिन ज्ञान नहीं – Teachers day poem in Hindi lyrics,

गुरु बिन ज्ञान नहीं रे।अंधकार बस तब तक ही है,
जब तक है दिनमान नहीं रे॥
मिले न गुरु का अगर सहारा,
मिटे नहीं मन का अंधियारा

लक्ष्य नहीं दिखलाई पड़ता,
पग आगे रखते मन डरता।

हो पाता है पूरा कोई भी अभियान नहीं रे।
गुरु बिन ज्ञान नहीं रे॥

जब तक रहती गुरु से दूरी,
होती मन की प्यास न पूरी।

गुरु मन की पीड़ा हर लेते,
दिव्य सरस जीवन कर देते।

गुरु बिन जीवन होता ऐसा,
जैसे प्राण नहीं, नहीं रे॥

भटकावों की राहें छोड़ें,
गुरु चरणों से मन को जोड़ें।

गुरु के निर्देशों को मानें,
इनको सच्ची सम्पत्ति जानें।

धन, बल, साधन, बुद्धि, ज्ञान का,
कर अभिमान नहीं रे, गुरु बिन ज्ञान नहीं रे॥

गुरु से जब अनुदान मिलेंगे,
अति पावन परिणाम मिलेंगे।

टूटेंगे भवबन्धन सारे, खुल जायेंगे, प्रभु के द्वारे।
क्या से क्या तुम बन जाओगे, तुमको ध्यान नहीं, नहीं रे॥

शिक्षक कौन है – Teachers in Hindi,

क्या शब्द है,

क्या है नम्बर,

हम सबसे अन्जान थे।

क्या है धरती,
क्या है अम्बर,
हम सब तो हैरान थे।

क्या है सर्दी,
क्या है गर्मी,
ऋतु चक्र क्या एक विज्ञान है।

देखा-देखा सा था सब कुछ,
पर इनके नामो से अन्जान थे,
फिर वो आये जीवन मे,
हल लेकर हर जिज्ञासा का।

शब्द भी सिखे,
अंक भी सिखे,
दिखाया हमको एक संसार नया।

बदलने लगा दायरा सोच का,
फिर समझाया विज्ञान है क्या,
विषय अनेक थे उनके पास,
और समझाया हमको शिक्षा का सार,
पढो अपनी रूचि से सब कुछ,
शिक्षा नही है कोई व्यापार।

पुस्तक की दुनिया हमे दिखायी,
इसमे हमको सैर करायी,
आगे बढने की राह दिखायी।

ऐसे ही हर एक शिक्षक ने,
इस देश की नीव बनायी,
आप सबके उपकार है हम पर,
करते है हम, सत् सत् नमन,
सत् सत् नमन।

Best Poem on teachers day in Hindi, (Shikshak diwas par kavita)

शिक्षक महान हैं, हमें देते जो ज्ञान हैं।

शिक्षक का सम्मान करना, अपनी ही शान है।

हम फूल है चमन के, शिक्षक बागवान हैं।

शिक्षक ही से महकता ये सारा संसार है।

शिक्षक की इज्जत करना, अपना गौरव है।

शिक्षक की आज्ञा मानना हम सब का धर्म है।

शिक्षक को सम्मान देना, यही छात्र कृति है।

शिक्षक का ही दिया हुआ जीवन का दान है।

जो खत्म ही न होता वह देता ज्ञान है।

शिक्षक की इज्जत करना अपनी शान है।

शिक्षक ही तो दुनिया को सन्मार्ग दिखाता है।

प्रभु ने भी किया सदा उसको ‘प्रणाम’ है।

शिक्षक को इज्जत देना अपनी ही शान है।

Hindi poems on teachers for kids,

गिरते है जब हम, तो उठाते है शिक्षक

जीवन की राह दिखाते शिक्षक।

अंधेरे ग्रहों पर बनकर दीपक

जीवन को रौशन करते है शिक्षक।

कभी नन्हीं आँखों में नमी जो होती,

तो अच्छे दोस्त बनकर हमें हँसाते है शिक्षक।

झटकती हैं दुनिया हाथ कभी जब,

तो झटपट हाथ बढ़ाते शिक्षक।

जीवन डगर है जीवन समर है,

जीवन संघर्ष सिखाते शिक्षक।

देकर अपने ज्ञान की पूँजी,

हमें योग्य मानव बनाते शिक्षक।

इस देश और दुनिया के लिये,

एक मुकम्मल समाज बनाते शिक्षक।

नहीं हो कहीं अशान्ति, अशान्ति,

बस यही एक पैगाम फैलाते शिक्षक।

short poem on teachers day in Hindi,

हर कदम पर कभी समझाता
कभी डांटता शिक्षक,

अपने ज्ञान के प्रकाश को,
सबमें बांटता शिक्षक।।

कांच के टुकड़े उठाकर,
हीरे-सा तराशता शिक्षक,

हर क्रिया, प्रतिक्रिया को देख,
हर नजर से जांचता शिक्षक।।

संस्कारों के बीज बोकर,
आदर्शों की फसल काटता शिक्षक,

अंधकार में दीप जलाकर,
अज्ञानता की खाई पाटता शिक्षक।।

जीवन मूल्यों को सिखाता,
जिंदगी संवारता शिक्षक,

शिष्य को आगे बढ़ाकर,
खुद को उसपे वारता शिक्षक।।

Poems for teachers in Hindi आओ हम करे गुरु वंदना

गुरुवर आपके चरणों में, हम सादर शीश झुकाते है
दिया ज्ञान हमको नवजीवन का, चलना दुनिया में हमे सिखाते है
देते हमें शिक्षा ज्ञान, जीवन हमारा संवारते हो
लड़ना जीवन संघर्षो से, जीना हमको सिखाते हो
हुई कही भी जरा चुक तो, सच्चा राहे बतलाते है
देखकर शिष्यों की सफलता , मन ही मन मुस्काते है
अपना कर संतोष, सहनशीलता, सचा मार्ग दिखाया है
भगवान भी करे गुणगान आपके, जो गुरु को बड़ा बतलाया है
कैसे कर पाए हम आपके सदगुणों के बखान
महीमा आपकी बहुत बड़ी है, है आप गुणों की खान
है वन्दनीय गुरु हमारे, है गुरु महिमा के घनेरे संदेश
करे जीवन में गुरु वंदना सभी

Happy teachers day poem in Hindi- शिक्षक दिवस कविता

दीपक सा जलता है
गुरु फैलाने ज्ञान का प्रकाश
न भूख उसे किसी दौलत की
न कोई लालच न आस उसे चाहिए,
हमारी उपलब्ध‍ियां उंचाईयां,
जहां हम जब खड़े होकर
उनकी तरफ देखें पलटकर
तो गौरव से उठ जाए सर उनका
हो जाए सीना चौड़ा हर वक्त साथ चलता है
गुरु करता हममें गुणों की तलाश फिर तराशता है
शिद्दत से और बना देता है सबसे खास उसे नहीं चाहिए
कोई वाहवाही बस रोकता है
वह गुणों की तबाही और सहेजता है
हममें एक नेक और काबिल इंसान को

Hindi poem on teacher student relationship, गुरु आपकी ये अमृत वाणी

हमेशा मुझको याद रहे।

जो अच्छा है जो बुरा है

उसकी हम पहचान करे।

मार्ग मिले चाहे जैसा भी

उसका हम सम्मान करे।

दीप जले या अँगारे हो

पाठ तुम्हारा याद रहे।

अच्छाई और बुराई का

जब भी हम चुनाव करे।

गुरु आपकी ये अमृत वाणी

हमेशा मुझको याद रहे।।”

Best poem for teachers day in Hindi

कभी डांटते, कभी प्यार से हमें सिखाते,
हमें पढ़ाते हमको देते हर ज्ञान है,
ये टीचर बड़े महान है।
अपने अलग अनुभव से हमको शिक्षा देते हैं,
सफल जीवन जीने का ये एक अनोखा वरदान है,
ये टीचर बड़े महान है।
हिंदू हो या मुस्लिम हो सिख हो या हो इसाई,
हर छात्र को समझते एक समान है,
ये टीचर बड़े महान है।,
महत्व बड़ा है जीवन में इनका,
बिना इनके न तो हमारा भविष्य है और न ही वर्तमान,
ये टीचर बड़े महान है।
किरदार निभा का इनका आज जाना हमने,
हम इनकी कितनी जिम्मेदारियों से अनजान है,
ये टीचर बड़े महान है।,

Teachers Day Kavita in Hindi

गुरूजी, चलें
गुरूजी
चलिए हम खेतों में चलकर
मेहनतकशों से दोस्ती करें
मेहनत से काम करते बच्चों के साथ
मिल कर काम करें
और
धरती को अपने पसीने से सींचें
जैसे तेज बहाव के साथ
पानी की स्वच्छता बढती है
वैसे ही काम के साथ
सचेतनता भी बढती है

शिक्षक दिवस पर कविता – 1

आदर्शों की मिसाल बनकर,
बाल जीवन संवारता शिक्षक।

सदाबहार फूल-सा खिलकर,
महकता और महकाता शिक्षक।

नित नए प्रेरक आयाम लेकर,
हर पल भव्य बनता शिक्षक।

संचित ज्ञान का धन हमें देकर,
खुशियां खूब मनाता शिक्षक।

पाप व लालच से डरने की,
धर्मीय सीख सिखाता शिक्षक।

देश के लिए मर मिटने की,
बलिदानी राह दिखता शिक्षक।

प्रकाशपुंज का आधार बनकर,
कराव्या अपना निभाता शिक्षक।

प्रेम सरिता की बनकर धारा,
नैया पार लगता शिक्षक।

Teachers Day Hindi Poems

सही क्या है, गलत क्या है,
ये सब बताते हैं आप,झूठ क्या है और सच क्या है
ये सब समझाते है आप,जब सूझता नहीं कुछ भी
राहों को सरल बनाते हैं आप

जीवन के हर अँधेरे में,
रौशनी दिखाते हैं आप,

बंद हो जाते हैं जब सारे दरवाज़े
नया रास्ता दिखाते हैं आप,

सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं
जीवन जीना सिखाते हैं आप!

Poem on Teachers Day in Hindi

गुरु आपकी ये अमृत वाणी हमेशा मुझको याद रहे
जो अच्छा है जो बुरा है उसकी हम पहचान करे,मार्ग मिले चाहे जैसा भी उसका हम सम्मान करे
दीप जले या अँगारे हो पाठ तुम्हारा याद रहे,अच्छाई और बुराई का जब भी हम चुनाव करे
गुरु आपकी ये अमृत वाणी हमेशा मुझको याद रहे,

2. Teachers Day Poem in Hindi – ज्ञान का दीपक वो जलाते

ज्ञान का दीपक वो जलाते हैं,
माता पिता के बाद वो आते हैं।
माता देती हैं हमको जीवन,
पिता करते हैं हमारी सुरक्षा,
लेकिन जो जीवन को सजाते हैं,
वही हमारे शिक्षक कहलाते है।|
शिक्षक बिना न ज्ञान है,
शिक्षक बिना न मान है,
हमारा जीवन सफल बनाते हैं,
ज्ञान का दीपक वो जलाते हैं।|
जीवन संघर्षो से लड़ना शिक्षक हमे बताते हैं।
सत्य न्याय के पथ पे चलना शिक्षक हमे बताते हैं
ज्ञान का दीपक वो जलाते हैं, माता पिता के बाद वो आते हैं

शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर अलग-अलग स्कूल कॉलेज विश्वविद्यालय में कविता समारोह आयोजित किया जाता है अगर आप ऐसे ही किसी समारोह में अपने शिक्षक के लिए एक सम्मानजनक कविता पेश करना चाहते हैं तो नीचे दी गई कविताओं की सूची को ध्यानपूर्वक पढ़ें –

 

Spread the love