हिंदी

Poem on Republic Day in Hindi-Gantantra Diwas par Kavita

26 जनवरी गणतंत्र दिवस यानि सारे देश वासियों के लिए गर्व का दिन वैसे तो हम सभी जानते हैं की डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में लिखा भारत का संविधान आज के दिन लागु किया गया था। इस दिन को सारे देश में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। आज के दिन सभी स्कूलों में विद्यार्थी गणतंत्र दिवस पर भाषण, गणतंत्र दिवस पर निबंध, गणतंत्र दिवस पर नारे जैसे देते हैं, कई स्कूलों गणतंत्र दिवस पर कविताओं की भी प्रतियोगिता भी ली जाती हैं।
भारत एक गणराज्य देश बनने के लिए न जाने कितने वर्षों तक अंग्रेजों का सामना करता रहा है लेकिन वो घड़ी आ ही गयी जब भारत देश एक गणराज्य देश में तब्दील हुआ और आखिर में अंग्रेजी हुकूमत को हमारे देश के वीरों के आगे झुकना पड़ा और हमारे देश को छोड़कर वापस अपने देश जाना पड़ा। भारत की स्वतंत्रता का ये संघर्ष जीतना आसान लगता है, वास्तव में इतना आसान नहीं था।

भारतीय स्वतंत्रता के पीछे ना जाने कितने लोगों की कुर्बानी उनके लहू से लिखी गयी है। भारत के आजाद होने के बाद भारतीय नेताओं की एक बहुत ही गहन ज़िम्मेदारी थी की वो भारत में संविधान लागू करें और भारत को गणराज्य बना सके। भारत को एक मजबूत और सर्वशक्तिशाली देश के पद पर लाने की कोशिश आज भी बरकरार है। भारत पूरी तरह से आजाद है और संविधान से भरपूर है।

गणतंत्र दिवस से जुड़ी रोचक बातें (facts about Republic day in hindi)

1950 से 1954 के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाता था. राजपथ पर इस दिन का आयोजन साल 1955 से शुरू किया गया था.
11 जनवरी 1966 को देश का पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के निधन के कारण इस दिन किसी को भी चीफ गेस्ट के तौर पर निमंत्रित नहीं किया गया था.
भारत के संविधान में कुल 448 लेख, 12 अनुसूची और 25 भाग शामिल है, जो कि हमारे देश के संविधान को विश्व का सबसे बड़ा लिखा हुआ संविधान बनाता है.

डॉ बाबासाहेब अंबेडकर को भारतीय संविधान का पिता का दर्जा प्राप्त है. उनके द्वारा ही हमारे देश के संविधान को तैयार किया गया था. वहीं भारत के पहले राष्ट्रपति का पद का गौरव राजेन्द्र प्रसाद जी द्वारा बढ़ाया गया.
भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था जब देश के राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन की तबीयत ठीक ना होने के कारण वो गणतंत्र दिवस पर सलामी नहीं ले सके.

Poem on Republic Day in Hindi

Gantantra Diwas par Kavita मोह निंद्रा में सोने वालों,

मोह निंद्रा में सोने वालों,
अब भी वक्त है जाग जाओ,
मोह निंद्रा में सोने वालों,
अब भी वक्त है जाग जाओ,
इससे पहले कि तुम्हारी यह नींद राष्ट्र को ले डूबे,
जाति-पाती में बंटकर देश का बन्टाधार करने वालों,
अपना हित चाहते हो, तो अब भी एक हो जाओ,
भाषा के नाम पर लड़ने वालों, हिंदी को जग का सिरमौर बनाओ,
राष्ट्र हित में कुछ तो बलिदान करो तुम,
इससे पहले कि राष्ट्र फिर गुलाम बन जाए,
आधुनिकता केवल पहनावे से नहीं होती है,
ये बात अब भी समझ जाओ तुम,
फिर कभी कहीं कोई भूखा न सोए,
कोई ऐसी क्रांति ले आओ तुम,
भारत में हर कोई साक्षर हो,
देश को ऐसे पढ़ाओ तुम||

Gantantra Diwas par Kavita ‘भारत देश हमारा है’

‘भारत देश हमारा है’
भारत देश हमारा है
यह हमको जान से प्यारा है
दुनिया में सबसे न्यारा
यह सबकी आंखों का तारा है
मोती हैं इसके कण-
कण में बूँद- बूँद में सागर है
प्रहरी बना हिमालय बैठा
धरा सोने की गागर है
भूमि ये अमर जवानों की है
वीरों के बलिदानों की रत्नों के भंडार भरे हैं
गाथा स्वर्णिम खानों की सत्य,
अहिंसा, शांति बाँटता
इसकी शान तिरंग़ा है
गोद खेलती नटखट नदियाँ
पावन यमुना- गंगा है
चंदन की माटी से महके
मातृभूमि को वंदन है
कोटि-कोटि भारतवालों का सुंदर सा
यह नंदन है

Poems for Republic Day in Hindi बंद करो ये तुम आपस में

बंद करो ये तुम आपस में
खेलना अब खून की होली
उस माँ को याद करो जिसने
खून से चुन्नर भिगोली!!

कुछ कर गुजरने की अगर
तमन्ना उठती हो दिल में
भारत माँ का नाम सजाओ
दुनिया की महफिल में!!

किसकी राह देख रहा
तुम खुद सिपाही बन जाना
सरहद पर ना सही
सीखो अँधियारों से लड़ पाना!!

Poems for Republic Day in Hindi देखो 26 जनवरी आयी

देखो 26 जनवरी आयी
देखो 26 जनवरी है आयी,
गणतंत्र की सौगात है लायी।

अधिकार दिये हैं इसने अनमोल,
जीवन में बढ़ सके बिन अवरोध।

हर साल 26 जनवरी को लाल किले पर,
होता है, वार्षिक आयोजन।

जब प्रधानमंत्री का भाषन,
नयी उम्मीद और नये पैगाम से,
करते है देश का अभिभादन।

अमर जवान ज्योति,
इंडिया गेट पर अर्पित करते श्रद्धा सुमन,
2 मिनट के मौन धारण से होता शहीदों को शत-शत नमन।

सौगातो की सौगात है,
गणतंत्र हमारा महान है।

आकार में विशाल है,
हर सवाल का जवाब है।

संविधान इसका संचालक है,
हम सब का वो पालक है।

लोकतंत्र जिसकी पहचान है,
हम सबकी ये शान है।

गणतंत्र हमारा महान है,
गणतंत्र हमारा महान है।

Republic Day Poem for Kids | यह मेरा आजाद तिरंगा

यहमेरा आजाद तिरंगा
लहर लहर लहराए रे
भारत माँ मुस्काए तिरंगा
लहर लहर लहराए रे!!

इस झंडे का बापू जी ने
कैसा मान बढ़ाया है
लाल किले पर नेहरू जी
ने यह झंडा फहराया!!

माह जनवरी छब्बीस को हम
सब गणतंत्र मनाते
और तिरंगे को फहरा कर,
गीत ख़ुशी के गाते!!

Spread the love